छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, CM विष्णुदेव साय का ऐलान

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा।
विपक्ष के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “उनको पूछने का क्या अधिकार है।”मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद प्रदेश में धान खरीदी की तैयारियों और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है।




