छत्तीसगढ़
रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 की मौत; 10 तक घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-30 पर सिमगा के दरचुरा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर से रायपुर आ रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 10 तक यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस में फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई।
हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए सिमगा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों व घायलों की विस्तृत पहचान संबंधी आधिकारिक जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है।




