छत्तीसगढ़खेलदेश

देशभर में ट्रेंड हुई छत्तीसगढ़ हॉकी लीग, X पर टॉप-5 नेशनल ट्रेंड में बनाई जगह

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने प्रदेश के खेल इतिहास में नई पहचान बनाई है। फाइनल मुकाबले और भव्य समापन समारोह के दौरान लीग की चर्चा देशभर में हुई। आयोजकों के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर Chhattisgarh Hockey League टॉप-5 नेशनल ट्रेंड में शामिल रही।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

देशभर के खेल प्रेमियों ने की सराहना

फाइनल मुकाबला शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को लेकर चर्चा तेज हो गई। देशभर के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और युवाओं ने लीग की सराहना की। इस आयोजन ने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं और हॉकी के प्रति प्रदेश की प्रतिबद्धता को सामने लाने का अवसर दिया।

इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में खेलों को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है।

हॉकी को समर्पित लीग में 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में प्रदेश और देश के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूर्व ओलंपिक खिलाड़ियों की सहभागिता ने प्रतियोगिता को खास बनाया। लीग में 150 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में हॉकी को बढ़ावा देना, उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों से जोड़ना रहा।

हॉकी के क्षेत्र में नई पहचान की ओर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को प्रदेश में खेल संस्कृति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने और अपनी प्रतिभा को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

लीग की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा से छत्तीसगढ़ में हॉकी के भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। आने वाले समय में यह पहल प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search