छत्तीसगढ़अपराध

राजनांदगांव: बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, जमकर आतिशबाजी; वीडियो वायरल

राजनांदगांव। जिले में बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने और जमकर आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करते और आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बसंतपुर थाना क्षेत्र के पनेका बाकल का है। सड़क पर इस तरह जन्मदिन मनाने और आतिशबाजी करने से यातायात एवं आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर संबंधित पुलिस की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक सड़कों पर जन्मदिन मनाने, आतिशबाजी करने, स्टंट दिखाने और यातायात बाधित करने की घटनाओं पर हाईकोर्ट सख्त रुख अपना चुका है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तैयार करने को कहा था। ।हाईकोर्ट ने पहले भी स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की गतिविधियां यातायात में बाधा डालती हैं और दूसरे लोगों की जान व सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। ऐसे मामलों में संबंधित कानूनों के तहत आपराधिक कार्रवाई, वाहन जब्त करने और ड्राइविंग लाइसेंस के खिलाफ कार्रवाई जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search