छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ 2047: कैसा होगा भविष्य का छत्तीसगढ़? 21वीं सदी के विकसित राज्य बनने का रोडमैप तैयार

राज्य स्थापना दिवस विशेष: 2047 तक समृद्ध अर्थव्यवस्था, आधुनिक शहर, रोजगार के अवसर और सशक्त गांव बनाने का लक्ष्य; खनिज संपदा से आगे बढ़कर शिक्षा, तकनीक, पर्यटन और मानव विकास पर रहेगा जोर

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बढ़ाई देते हुए वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध, सशक्त और विकसित राज्य बनाएं। इसके लिए किसानों की आय बढ़ाना, युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है।छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर उद्योगों और निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा हों। बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शांति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और विकास को गति देना हमारा लक्ष्य है।हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और छत्तीसगढ़ विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करे -विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़ शासन

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search