देश

Prateek Yadav Death: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, यादव परिवार में शोक की लहर

लखनऊ। प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। उनकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भी उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चला था। उस दौरान अपर्णा यादव और अखिलेश यादव भी उनसे मिलने पहुंचे थे। हालत में सुधार के बाद उन्हें घर लाया गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई थी।

प्रतीक यादव फिटनेस और बिजनेस गतिविधियों से जुड़े हुए थे और सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखते थे। सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा भी चल रही थी।

उनके निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search