छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव, घर के पास मिलेंगी दुकानें-सेवाएं; स्कूल, अस्पताल और कार्यालयों को भी अनुमति

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

रायपुर। Ease of Doing Business को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमि उपयोग नियमों में अहम बदलाव किया है। नए प्रावधानों से भूमि उपयोग व्यवस्था को अधिक सरल, लचीला और व्यावहारिक बनाने की कोशिश की गई है। इसका उद्देश्य लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

Negative List मॉडल अपनाया गया

संशोधित व्यवस्था में Negative List मॉडल लागू किया गया है। यानी अलग-अलग श्रेणी की जमीन पर कौन-कौन से काम नहीं किए जा सकेंगे, यह स्पष्ट रूप से तय होगा। इसके अलावा अन्य अनुमत्य गतिविधियों के लिए ज्यादा गुंजाइश रहेगी।भारत सरकार के Deregulation और Compliance Burden Reduction सुधारों की दिशा में किए गए इस बदलाव से भूमि उपयोग संबंधी नियमों में लचीलापन आने की उम्मीद है। त्रिपुरा, मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भी Development Control Regulations (DCR) में इसी तरह के सुधार किए गए हैं।

घर के पास दुकान और जरूरी सुविधाओं की सुविधा

नए प्रावधानों में Mixed Use को बढ़ावा दिया गया है। इससे आवासीय क्षेत्रों में जरूरत के मुताबिक व्यावसायिक गतिविधियों की गुंजाइश बढ़ेगी। लोगों को किराना, सेवाओं और अन्य दैनिक जरूरतों की सुविधाएं घर के आसपास मिल सकेंगी।

स्कूल, अस्पताल और कार्यालयों को भी अनुमति

आवासीय और व्यावसायिक भूमि उपयोग में स्कूल, अस्पताल और कार्यालय जैसी गतिविधियों को अनुमति दी गई है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं को लोगों के निवास स्थान के करीब लाने में मदद मिलेगी।

औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों के लिए आवासऔद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की जरूरतों को देखते हुए हॉस्टल, डॉर्मिटरी और श्रमिकों के लिए आवास जैसी सुविधाओं को भी अनुमत्य गतिविधियों में शामिल किया गया है।

मनोरंजन भूमि पर श्मशान-कब्रिस्तान से जुड़े कार्य

संशोधित प्रावधानों में मनोरंजन के लिए निर्धारित भूमि उपयोग में श्मशान और कब्रिस्तान से संबंधित आवश्यक गतिविधियों को भी अनुमति दी गई है।

सरकार का कहना है कि इन बदलावों से भूमि उपयोग व्यवस्था बदलती आर्थिक और सामाजिक जरूरतों के अनुरूप अधिक लचीली होगी। साथ ही अनुपालन का बोझ कम होने से Ease of Doing Business, निवेश और विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

एक नजर में – भूमि उपयोग नियमों में 5 बड़े बदलाव

  • Negative List मॉडल: प्रतिबंधित गतिविधियां स्पष्ट होंगी, बाकी अनुमत्य गतिविधियों के लिए अधिक गुंजाइश।
  • घर के पास दुकानें: आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों की गुंजाइश बढ़ेगी।
  • स्कूल-अस्पताल-ऑफिस: आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में इनकी अनुमति।
  • मजदूरों के लिए आवास: औद्योगिक क्षेत्रों में हॉस्टल, डॉर्मिटरी और आवास की सुविधा।
  • श्मशान-कब्रिस्तान: मनोरंजन भूमि उपयोग में इनसे जुड़े जरूरी कार्यों की अनुमति।
cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search