छत्तीसगढ़

शोकाकुल परिवारों के लिए सामुदायिक भोजन व्यवस्था करेगा अग्रवाल सभा! कैलाश मुरारका ने रखा प्रस्ताव

रायपुर। समाजसेवी कैलाश मुरारका ने अग्रवाल सभा, रायपुर से शोकाकुल परिवारों के लिए सामुदायिक भोजन व्यवस्था शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किसी परिवार में निधन होने पर शोक की स्थिति में भोजन बनाना बेहद कठिन होता है। ऐसे समय में यदि अग्रवाल सभा भोजन की व्यवस्था करेगी तो यह समाज सेवा का एक अनुकरणीय और मानवीय कार्य होगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

उन्होंने बताया कि अग्रवाल समाज थान खमरिया में इस प्रकार की व्यवस्था पहले से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। रायपुर अग्रवाल सभा भी इस पहल को अपनाकर समाज के परिवारों को संकट की घड़ी में सहारा दे सकती है।

कैलाश मुरारका ने सुझाव दिया कि सभा किसी विश्वसनीय केटरर, होटल या भोजनालय से 25, 50 और 100 लोगों के लिए भोजन पैकेज तय करे। भोजन की व्यवस्था सभा के माध्यम से हो, इच्छुक दानदाता इसका व्यय वहन कर सकें तथा संबंधित मोहल्ला समिति को वितरण की जिम्मेदारी दी जाए। साथ ही अधिकृत केटरर या भोजनालयों की दरें पहले से तय कर ली जाएं।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह सेवा शुरू होने पर अग्रवाल समाज प्रत्येक शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा नजर आएगा। उन्होंने इस पहल में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search