खेलछत्तीसगढ़

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर खेल मंत्री अरुण साव का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जल्द सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार द्वारा 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा के बाद खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। वर्षों से लंबित मांग पूरी होने पर सीनियर वर्ग के पदक विजेता एवं अवार्डी खिलाड़ियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर उनका आभार जताया।

नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने राज्य सरकार के इस निर्णय को खेल प्रतिभाओं के सम्मान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा कर खेल प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन दिया है।

उन्होंने कहा, “विष्णु देव साय सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, आधुनिक खेल अधोसंरचना और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

खेल मंत्री अरुण साव ने बताया कि सीनियर वर्ग के समस्त पदक विजेता एवं अवार्डी खिलाड़ियों के प्रतिनिधिमंडल से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और प्रदेश में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, रोजगार के अवसर और खेलों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search