छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव 2026: छत्तीसगढ़ के 25 IAS और 5 IPS अफसर बने ऑब्जर्वर

नई दिल्ली। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के 25 IAS और 5 IPS अधिकारियों को विभिन्न राज्यों में चुनाव ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया है।

निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से इन अधिकारियों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी चुनावी तैयारियों, आदर्श आचार संहिता के पालन, मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

IAS अधिकारी जिन्हें ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया

रितु सेन, सिद्धार्थ कोमल परदेसी, नीलम नामदेव एक्का, एस. प्रकाश, भुवनेश यादव, एस. भारती दासन, अंकित आनंद, मो. कैसर अब्दुल हक, समी आबिदी, हिमशिखर गुप्ता, शिखा राजपूत तिवारी, राजेश सिंह राणा, अवनीश कुमार शरण, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा, सारांश मित्तर, रिमी जुएस एक्का, संजू कुमार झा, तारण प्रकाश सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, रजत बंसल, जगदीश सोनकर, विनीत नंदनवार और रितुराज रघुवंशी।

IPS अधिकारियों को भी मिली अहम जिम्मेदारी

इसके अलावा 5 आईपीएस अधिकारियों – आनंद छाबड़ा, रतन लाल डांगी, अजय कुमार यादव, अंकित कुमार गर्ग और बद्रीनारायण मीणा को भी चुनाव ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे।प्रशासनिक हलकों में इन नियुक्तियों को छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारियों की कुशलता, अनुभव और विश्वसनीयता की पहचान के रूप में देखा जा रहा है। निर्वाचन आयोग की यह पहल चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button