छत्तीसगढ़

Big Breaking News: रायपुर में ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, 1 करोड़ से ज्यादा के गहने पार

2 नकाबपोश चोरों ने देर रात दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस और क्राइम ब्रांच

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश देर रात दुकान से करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात 2 नकाबपोश चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रविवार को दुकान बंद थी। सोमवार को जब संचालक दुकान खोलने पहुंचा तब चोरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। नॉर्थ डीसीपी Mayank Gurjar भी मौके पर पहुंचे और ज्वेलरी संचालक से पूछताछ की।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search