छत्तीसगढ़

शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से जमानत, कोल और चावल घोटाले में रहेंगे जेल में

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल को बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने उन्हें शराब घोटाला मामले में जमानत दे दी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद रामगोपाल अग्रवाल फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। उनके खिलाफ कोल घोटाला और चावल घोटाला मामले भी लंबित हैं। इन दोनों मामलों में जेल में रहने के कारण उनकी रिहाई नहीं हो सकेगी।

बिलासपुर हाईकोर्ट के इस फैसले से शराब घोटाला मामले में उन्हें राहत जरूर मिली है, लेकिन अन्य मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रहने के चलते उनकी जेल में रहने की स्थिति बनी रहेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search