छत्तीसगढ़

नारायणपुर में नक्सलियों के बड़े डंप का खुलासा, 24 लाख नकद समेत हथियार और विस्फोटक बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। टेकला जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के एक बड़े डंप का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नकदी बरामद की है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

पुलिस के अनुसार मौके से 24 लाख रुपये नकद के अलावा बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और हथियार जब्त किए गए हैं। बरामद हथियारों में इंसास राइफल, 303 राइफल, बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर), 31 बंदूकें तथा बड़ी संख्या में कारतूस शामिल हैं।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियारों और नकदी के स्रोत तथा इनके उपयोग को लेकर जांच की जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search