छत्तीसगढ़

BIG NEWS: दल्ली राजहरा में बड़ा हादसा, मलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत

बालोद। दल्ली राजहरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के अनुसार मजदूर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर सीवरेज पाइप डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर नीचे गिर गई और तीनों मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद निर्माण कार्य से जुड़े सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search