छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी संपन्न, 139 लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। प्रदेश में इस खरीदी सीजन के दौरान 139 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई है, जो एक बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा संचालित इस प्रक्रिया के तहत किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया गया।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेशभर में 27.53 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था, जिनमें से 25.11 लाख किसानों से वास्तविक रूप से धान की खरीदी की गई। इस दौरान धान खरीदी पर कुल 33,149 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। गौरतलब है कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई थी। संबंधित एजेंसियों और समितियों ने तय समयसीमा के भीतर खरीदी का कार्य पूरा किया।

राज्य सरकार का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिला है और भुगतान प्रक्रिया को भी पारदर्शी एवं समयबद्ध रखा गया। धान खरीदी के इस आंकड़े को प्रदेश के कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।धान खरीदी के संपन्न होने के साथ ही अब मिलिंग और आगे की प्रक्रियाओं पर फोकस किया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button