छत्तीसगढ़

नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता, सर्चिंग के दौरान 1 करोड़ से ज्यादा नकदी और भारी मात्रा में हथियार बरामद

नारायणपुर। नारायणपुर पुलिस को सर्चिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर अबूझमाड़ के महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र से करीब 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपए नगद समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बरामद सामग्री में 3 नग AK-47, 3 SLR रायफल, 2 थ्री-नॉट-थ्री भरमार बंदूक सहित अन्य देसी निर्मित हथियार शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में देशी BGL रॉकेट, लॉन्चर, इलेक्ट्रॉनिक बम डिवाइस और नक्सल सामग्री भी जब्त की गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पिछले दो वर्षों में अब तक 265 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। इसके पहले भी नक्सलियों की निशानदेही पर कैश और हथियार बरामद किया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search