छत्तीसगढ़
9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, खेती-किसानी की समीक्षा के साथ अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में होगी।
बैठक में प्रदेश में खेती-किसानी की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा के बाद मंजूरी दिए जाने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेश की नजर रहेगी। खासकर किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं एवं नीतिगत प्रस्तावों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं।



