ईंधन बचत की अपील पर भूपेश बघेल का तंज, बोले – “तो फिर IPL बंद कर दीजिए प्रधानमंत्री जी”

रायपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील के बाद पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर तंज कसा है।
भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर सच में ईंधन बचाना है, तो सबसे पहले IPL को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे हजारों लोगों की स्टेडियम तक आवाजाही बंद होगी और बड़े पैमाने पर ईंधन की बचत होगी।
उन्होंने आगे लिखा कि विदेशी खिलाड़ियों को डॉलर में होने वाला भुगतान भी रुक जाएगा। साथ ही IPL के जरिए होने वाली सट्टेबाजी पर भी रोक लगेगी।
भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में तंज कसते हुए यह भी कहा कि “इधर संघ के कार्यकर्ता भी सटोरिए बनने लगे हैं, वे भी रुक जाएंगे… करना चाहेंगे सर?”
पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच इसे लेकर बयानबाजी बढ़ने के आसार हैं।





