छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय युवा दिवस पर बिलासपुर रचेगा इतिहास, 1500 से अधिक बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में करेंगे वंदे मातरम्, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

बिलासपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को बिलासपुर एक ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर बढ़ने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एक भव्य विश्व रिकॉर्ड कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 1500 से अधिक स्कूली बच्चे स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में एक साथ वंदे मातरम् का गान करेंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर स्वदेशी दौड़, युवा संवाद और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी, वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा रत्न अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा।

पुलिस ग्राउंड में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत—1500 से अधिक स्कूली बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा मेंएक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गान करेंगे। साथ ही सभी बच्चे नशा मुक्त जीवन की शपथ लेंगे। यह आयोजन न केवल एक विश्व रिकॉर्ड की दिशा में कदम होगा, बल्कि युवाओं को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों से जोड़ने का संदेश भी देगा।

5500 स्क्वायर फीट की विशाल रंगोली

कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने के लिए पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में 5500 स्क्वायर फीट से अधिक क्षेत्रफल में एक विशाल एवं आकर्षक रंगोली बनाई जा रही है, जिसमें स्वामी विवेकानंद जी का भव्य चित्र उकेरा जाएगा। यह रंगोली युवाओं और दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

विवेकानंद प्रदर्शनी भी होगी आयोजित: इसके साथ ही कंपनी गार्डन, बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, विचारों और योगदान पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, ताकि युवा वर्ग उनके विचारों से प्रेरणा ले सके।

छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण:डिप्टी सीएम अरुण साव

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय युवा दिवस पर बिलासपुर देशभर में आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह आयोजन न सिर्फ बिलासपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search