छत्तीसगढ़देश

छत्तीसगढ़ – आंध्रप्रदेश सीमा पर भीषण हादसा: मारेडमिल्ली घाट में बस खाई में गिरी, 8 की मौत, कई घायल

आंध्रप्रदेश। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे आंध्रप्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अरुकु से रायलसीमा (चित्तूर) जा रही एक प्राइवेट ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को चिंतूर अस्पताल ले जाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा। बस के क्षतिग्रस्त होने की वजह से राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। दुर्घटना में मृत यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने व्यक्त किया दुःख

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई है।सीएम ने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search