छत्तीसगढ़

CG Big News: श्रमिक महासम्मेलन में सीएम साय की तीन बड़ी घोषणाएं: श्रमिकों के लिए बनेंगे श्रमिक जन सुविधा केंद्र, ई-बाइक-ई-रिक्शा खरीदने मिलेगी सहायता

श्रमिक महासम्मेलन में PM मोदी की तारीफ, CM साय और बृजमोहन अग्रवाल बोले- ‘आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं मोदी’

रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रमिकों के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

वहीं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके कार्यों का उल्लेख किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आधुनिक भारत का विश्वकर्मा’ बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और कौशल के प्रतीक हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और निर्माण के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता और विकसित राष्ट्र के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि देश के विकास में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में श्रम और कौशल को सम्मान देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजधानी में श्रमिकों के लिए सुविधायुक्त श्रमिक जन सुविधा केंद्र बनाने और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई-बाइक एवं ई-रिक्शा खरीदने में सहायता देने की घोषणा की।

शहर में बनेंगे सुविधायुक्त श्रमिक जन सुविधा केंद्र

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शहरों में श्रमिकों के बैठने और एकत्र होने के लिए चिन्हित स्थानों को अब सुविधायुक्त श्रमिक जन सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों में श्रमिकों के लिए पेयजल, मोबाइल चार्जिंग सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसका उद्देश्य काम की तलाश में आने वाले और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को एक बेहतर और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है।

ई-बाइक खरीदने श्रमिकों को मिलेगी सहायता

मुख्यमंत्री ने युवा बेटे बेटियों जो होम डिलीवरी का कार्य करते है, उन्हें ई-बाइक खरीदने के लिए श्रमिक ई -बाइक सहायता योजना शुरू करने की घोषणा की। योजना के तहत 8 से 10 युवाओं को फायदा मिलगा। इससे डिलीवरी, छोटे व्यवसाय और अन्य कामों से जुड़े श्रमिकों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ई-रिक्शा खरीदी की सहायता राशि 50 हजार से बढ़कर 1 लाख करने का एलान

मुख्यमंत्री ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए मिलने वाली राशि 50 हजार को 1 लाख रुपये करने की बड़ी घोषणा की है। इससे श्रमिकों को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलने का लक्ष्य है।

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों का सम्मान

राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को मिलने वाली राशि श्रमिकों के खातों में ट्रांसफर की गई.

महासम्मेलन में श्रमिकों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित किया गया। निर्माण, उद्योग, कृषि, सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को प्रदेश के विकास की महत्वपूर्ण शक्ति बताया गया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search