छत्तीसगढ़देश

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई छत्तीसगढ़ सरकार, देगी 5 करोड़ रुपये की मदद, CM साय ने हिमंत सरमा से की बात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- संकट की घड़ी में असम के भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है छत्तीसगढ़

रायपुर। असम में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बातचीत कर राज्य में बाढ़ से पैदा हुए हालात की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और राहत कार्यों में छत्तीसगढ़ की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दी जा रही 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि असम में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने असम के लोगों के जल्द संकट से बाहर आने और प्रभावित परिवारों के सामान्य जीवन में लौटने की कामना भी की।

छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल प्राकृतिक आपदा के समय राज्यों के बीच सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search