छत्तीसगढ़अपराध

CG Breaking News : स्पा संचालक से वसूली के फेर में निपटे ASP राजेंद्र जायसवाल, गृह मंत्री के निर्देश के बाद निलंबन आदेश जारी

बिलासपुर। स्पा संचालक से अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सोशल मीडिया पर वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बिलासपुर ASP राजेंद्र जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

गृह मंत्री के निर्देश पर आज ही निलंबन की कार्रवाई के आदेश दिए गए, जिसके बाद गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

ASP राजेंद्र जायसवाल पर स्पा संचालक से अवैध वसूली का गंभीर आरोप। खुद संचालक ने सामने आकर 30 हजार मांगने, पैसे नहीं देने पर धमकी और छापा मारने के आरोप लगाए थे। वसूली से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सरकार और पुलिस मुख्यालय ने यह कार्यवाही की।

आदेश में क्या कहा गया?

जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर रहेगा। निलंबन काल में नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। प्रकरण की विभागीय जांच अलग से की जाएगी।

सरकार का सख्त संदेश

इस कार्रवाई को सरकार का “जीरो टॉलरेंस” संदेश माना जा रहा है। साफ कर दिया गया है कि वर्दी की आड़ में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे पद कितना ही बड़ा क्यों न हो।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search