छत्तीसगढ़

अंबिकापुर ब्रेकिंग: बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर बाल सुधार गृह से 11 नाबालिग फरार

अंबिकापुर – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंगलवार शाम तेज बारिश और बिजली गुल होने के बीच बाल सुधार गृह (ऑब्जर्वेशन होम) से 11 नाबालिग फरार हो गए। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित शासकीय ऑब्जर्वेशन होम की है। बताया गया कि बारिश के दौरान अचानक बिजली चली गई, जिससे परिसर में अंधेरा छा गया। इसी मौके का फायदा उठाकर नाबालिगों ने एक खिड़की को उखाड़ दिया और पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गए।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शहरभर में नाकेबंदी कर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फरार नाबालिगों में सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों के किशोर शामिल बताए जा रहे हैं, जो चोरी, हत्या और दुष्कर्म जैसे मामलों में यहां रखे गए थे। अधिकारियों को आशंका है कि एक आदतन अपराधी नाबालिग ने अन्य बच्चों को फरारी के लिए उकसाया होगा।

पुलिस और बाल सुधार गृह प्रशासन की संयुक्त टीम फरार नाबालिगों की तलाश में जुटी हुई है तथा उनके परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search