छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ @ 25 राष्ट्रीय कॉन्क्लेव: अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ को लाल आतंक से मुक्त कर देश का नंबर-1 राज्य बनाएँगे

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में Chhattisgarh @ 25: Shifting the Lens पुस्तक पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ को लाल आतंक से मुक्त कर देखते-ही-देखते देश का नंबर-1 राज्य बनाया जाएगा।

यह कार्यक्रम साप्ताहिक पत्र ऑर्गेनाइज़र के ‘भारत प्रकाशन’ द्वारा आयोजित किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गृह मंत्री शाह ने कहा कि ऑर्गेनाइज़र ने अंग्रेज़ी पत्रकारिता के क्षेत्र में भारत के मूल विचार को निर्भीकता और स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करने का ऐतिहासिक कार्य किया है और वैचारिक दबावों के बावजूद कभी अपने मार्ग से नहीं डिगा।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सफलता से ही विश्व की स्थिरता और समृद्धि संभव है, और यह तथ्य आज वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया जा चुका है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के शांतिपूर्ण गठन का उल्लेख करते हुए कहा कि वैचारिक स्पष्टता से ही शासन में स्थायित्व आता है।

माओवादी समस्या पर दो-टूकगृह मंत्री ने माओवादी हिंसा को विकास की अनदेखी का परिणाम बताने को भ्रामक प्रचार करार दिया। उन्होंने कहा कि यह समस्या मूलतः विचारधारा से जुड़ी है, जहां समाधान बंदूक से खोजा जाता है, जबकि भारत के संविधान की आत्मा संवाद और समाधान में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य किसी को मारना नहीं, लेकिन निर्दोषों की हत्या करने वालों को रोकना हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि यदि बस्तर माओवादी हिंसा से मुक्त होता तो अपार खनिज संपदा के कारण यह क्षेत्र देश का सबसे समृद्ध संभाग बन सकता था। आज 90 प्रतिशत क्षेत्र नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है और 31 मार्च 2026 से पहले माओवादी समस्या को जड़ से समाप्त किया जाएगा।

25 वर्षों में छत्तीसगढ़ की प्रगतिअमित शाह ने बताया कि वर्ष 2000 की तुलना में 2025 तक छत्तीसगढ़ के बजट में 30 गुना, प्रति व्यक्ति आय में 17 गुना और SGDP में 25 गुना वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, कृषि उत्पादन और बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि ट्राइबल कल्याण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने देश के लिए नया मानक स्थापित किया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button