छत्तीसगढ़देश

BIG NEWS: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे का शिकार, हालत स्थिर

रायपुर/झांसी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा झांसी-ललितपुर हाईवे पर उस समय हुआ, जब वे परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से टकरा गई। हादसे में किरण देव को कमर और पैर में चोटें आई हैं, जबकि उनके चालक भी घायल हुए हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

घटना के तुरंत बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयार

प्राथमिक उपचार के बाद किरण देव को हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

गुरु पूर्णिमा पर गए थे बागेश्वर धाम

बताया जा रहा है कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किरण देव अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना को लेकर भाजपा या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search