छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई सौगात : दुर्ग से चलेंगी वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें

रायपुर – छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे राज्य को जल्द दो वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनें देने जा रहा है। दुर्ग से वाराणसी और दुर्ग से जबलपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस, वहीं दुर्ग से लोकमान्य तिलक मुंबई और दुर्ग से कामाख्या (असम) के बीच अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी। बिलासपुर जोन ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है और बोर्ड की मंजूरी मिलते ही इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
क्यों जरूरी हैं नई ट्रेनें?
रेलवे के मुताबिक लंबी दूरी की ट्रेनों में लगातार एक महीने से ज्यादा की वेटिंग चल रही है। रायपुर से प्रतिदिन करीब 70 हजार यात्री सफर करते हैं, जबकि रायपुर स्टेशन से रोजाना 120 और दुर्ग से 15 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। ट्रेनों की कमी के कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। नई ट्रेनों से सीट की उपलब्धता बढ़ेगी और समय भी बचेगा।
नई ट्रेनों से यात्रियों को क्या फायदा होगा?
रायपुर–कामाख्या अमृत भारत(दूरी: 1808 किमी)
अभी समय: 34 घंटे
नई ट्रेन से: 30 घंटे (4 घंटे बचत)
रायपुर–लोकमान्य तिलक अमृत भारतदूरी: 1108 किमी
अभी समय: 19 घंटे
नई ट्रेन से: 17 घंटे (2 घंटे बचत)
रायपुर–प्रयागराज वंदे भारत (वाराणसी तक)
दूरी: 823 किमी
अभी समय: 19 घंटे
नई ट्रेन से: 14 घंटे (5 घंटे से ज्यादा बचत)




