छत्तीसगढ़

जशपुर जिले में बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में लोगों के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना बताया।

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की है। साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि हादसे में घायल सभी लोगों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा और आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। प्रशासन को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और पीड़ितों को त्वरित मदद पहुंचाने के लिए कहा गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button