छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उन्होंने सत्याग्रह के माध्यम से यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प और आत्मबल से हर चुनौती पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं तथा उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त, समरस और शांतिपूर्ण भारत का निर्माण किया जा सकता है।इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं भाजपा नेता राम गर्ग भी उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button