छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल जाएंगे दिल्ली, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai कल गुरुवार को दिल्ली दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma भी दिल्ली जाएंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बताया जा रहा है कि यह मुलाकात गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे से पहले अहम मानी जा रही है। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल अभियान और विकास कार्यों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

गौरतलब है कि 18 और 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई राज्यों के प्रतिनिधियों और केंद्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की यह मुलाकात राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search