छत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का भाजपा पर हमला, बोले- देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल गुरुवार को रायपुर पहुंचे, जहां वे अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुवे। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि देश में विपक्षी दलों को कमजोर करने और तोड़ने की लगातार कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश में “अघोषित आपातकाल जैसे हालात” हैं, जहां लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है।

उन्होंने राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब देने की मांग की। साथ ही महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि आम जनता इन समस्याओं से परेशान है, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है।

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि NEET और CBSE जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर भी इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी उन्होंने जमीन से जुड़े आरोपों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से सफाई देनी चाहिए।

कांग्रेस संगठन को लेकर वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक अपने संगठन को लगातार मजबूत कर रही है और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर आगामी चुनावों की तैयारी की जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search