छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम अरुण साव के निर्देश के बाद केशकाल बायपास निर्माण का कार्यादेश जारी

रायपुर- बस्तर दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास परियोजना को गति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बनने वाले इस बायपास के निर्माण के लिए चयनित एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री श्री साव ने 5 जून को केशकाल में बायपास रूट के दोनों छोरों का निरीक्षण कर अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया।

करीब 308 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह 11.38 किलोमीटर लंबा फोरलेन बायपास बस्तर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई गति देगा। परियोजना के तहत दो वृहद पुल और दो मध्यम पुल भी बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search