छत्तीसगढ़
रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, AIIMS के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर बुधवार सुबह रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्य के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे AIIMS रायपुर के लिए रवाना हुए, जहां वे संस्थान के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और डिग्री एवं मेडल प्रदान करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति दोपहर 12.35 बजे तक AIIMS परिसर में रहेंगे। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति करीब 1.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 1.25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर एयरपोर्ट से लेकर AIIMS तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।





