छत्तीसगढ़

रायपुर में बिक रही पाकिस्तानी गोरी क्रीम! 300 से 550 रुपए तक कीमत, ड्रग विभाग ने गोल बाजार में मारा छापा

रायपुर। राजधानी रायपुर के गोल बाजार में पाकिस्तान में निर्मित प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते ही ड्रग विभाग की टीम ने दुकानों में छापेमारी कर जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानी उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद यह क्रीम बाजार में 300 से 550 रुपए तक बेची जा रही थी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के अनुसार, दुकानदार ग्राहकों को चेहरे का रंग गोरा करने का दावा कर इस क्रीम की बिक्री कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद ड्रग विभाग की टीम ने गोल बाजार पहुंचकर दुकानों की जांच की और क्रीम की आपूर्ति से जुड़े स्रोतों का पता लगाना शुरू किया है।

क्रीम में पारे की अधिक मात्रा मिलने से बढ़ी चिंता

इस क्रीम को लेकर पहले भी स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं सामने आ चुकी हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में करीब 18 महिलाओं के किडनी संबंधी परेशानियों से जूझने के मामले सामने आए थे। बताया गया कि ये महिलाएं गोरी क्रीम का नियमित इस्तेमाल कर रही थीं।

वर्ष 2023-24 से ऐसे मरीज किडनी विशेषज्ञों के पास पहुंच रहे थे। इसके बाद क्रीम के नमूनों की जांच कराई गई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की जांच में क्रीम में पारे की मात्रा निर्धारित स्तर से कई गुना अधिक पाई गई थी।

प्रतिबंध के बावजूद रायपुर कैसे पहुंची क्रीम?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पाकिस्तानी उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध के बावजूद यह क्रीम रायपुर के गोल बाजार तक कैसे पहुंची? ड्रग विभाग इसकी आपूर्ति और वितरण नेटवर्क की जांच कर रहा है।

फिलहाल विभाग की जांच जारी है। प्रतिबंधित क्रीम की बिक्री के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसकी सप्लाई कहां से हो रही थी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search