छत्तीसगढ़

कांकेर-नरहरपुर सड़क निर्माण में लापरवाही पर भड़के डिप्टी सीएम अरुण साव, PWD अधिकारियों और ठेकेदार को लगाई फटकार

कांकेर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर-नरहरपुर सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

डिप्टी सीएम साव ने पाया कि सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत वर्क प्लान के अनुरूप नहीं चल रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित PWD अधिकारियों से सवाल किया, “जब वर्क प्लान के हिसाब से काम नहीं करना होता है तो बनाते क्यों हो?”

उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को निर्धारित समय-सीमा तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री साव ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जनता से जुड़े कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search