छत्तीसगढ़

Diamond Block IN CG: छत्तीसगढ़ में हीरे की चमक: सरायपाली में मिले 5 कच्चे हीरे, 2 जेम क्वालिटी के

महासमुंद – जिले के सरायपाली स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में 1.22 कैरेट वजन के 5 कच्चे हीरे मिले हैं। यह रिपोर्ट आज 23 जून 2026 को आधिकारिक रूप से सामने आई है। मिले हुए पांचों हीरों 2 हीरे जेम क्वालिटी (Gem Quality) यानी आभूषण (Jewelry) बनाने लायक उच्च गुणवत्ता के हैं। बाकी बचे 3 हीरों को औद्योगिक या अन्य श्रेणियों में रखा गया है। सीएम विष्णु देव साय ने इसे राज्य के खनिज क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में कच्चे हीरों की सफल खोज छत्तीसगढ़ के खनिज विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह उपलब्धि राज्य में मौजूद अपार खनिज संभावनाओं को प्रमाणित करती है और भविष्य में निवेश, रोजगार तथा औद्योगिक विकास के नए अवसर सृजित करेगी।

मुख्यमंत्री ने NMDC-CMDC लिमिटेड के वैज्ञानिकों, भूवैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों और सतत अनुसंधान के माध्यम से राज्य के खनिज संसाधनों की पहचान की जा रही है। सरायपाली क्षेत्र में मिले पांच कच्चे हीरे इस बात का मजबूत संकेत हैं कि यहां भविष्य में बड़े हीरा भंडार की संभावनाएं मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खनिज संपदा के वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय दृष्टिकोण से संतुलित दोहन के लिए प्रतिबद्ध है। इस खोज से न केवल छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और क्षेत्रीय विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search