छत्तीसगढ़

गढ़चिरौली में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: तीन नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि इस कार्रवाई में एक जवान वीरगति को प्राप्त हुआ है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन लगातार जारी है।

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे अभियान की सीधी मॉनिटरिंग डीआईजी अंकित गोयल द्वारा की जा रही है। सुरक्षाबलों की ओर से चलाए जा रहे इस बड़े ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में नक्सली संगठन के SZCM कमांडर प्रभाकर के गनमैन के भी मारे जाने की खबर है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। घटनास्थल और आसपास के जंगलों में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर रखी है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी समाप्त नहीं हुआ है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इलाके में अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी संभावित नक्सली गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, वहीं शहीद जवान को लेकर सुरक्षा बलों और प्रशासन में शोक का माहौल है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button