छत्तीसगढ़अपराध

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल डालकर जलाया, रायपुर में सनसनीखेज वारदात

रायपुर। राजधानी रायपुर में युवती को जिंदा जलाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने से नाराज युवक ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक द्वारा युवती से छेड़छाड़ की जा रही थी। युवती ने इसका विरोध किया, जिससे नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसी युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

फिलहाल युवती का अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search