छत्तीसगढ़

वकील पर जानलेवा हमले में राजातालाब के चार आरोपी गिरफ्तार… पुलिस के अनुसार ओडिशा-महाराष्ट्र में घेराबंदी कर पकड़ा, जेल भेजे गए

रायपुर। राजधानी के राजातालाब इलाके में अधिवक्ता रमीजुद्दीन पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद फजल खान उर्फ मुजीब (35), मोहम्मद सरताज शरीफ उर्फ ताज (36), फैजान हुसैन (29) और अब्दुल कलाम उर्फ राजा (40) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 8 मई की रात अधिवक्ता रमीजुद्दीन ने आरोपियों को सड़क किनारे हुड़दंग करने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उन पर चाकू, हाथ और मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद घायल अधिवक्ता के भाई जियाउद्दीन की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उन्हें ओडिशा तथा महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों से गिरफ्तार किया।

घटना के बाद रायपुर के वकीलों में भारी आक्रोश देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने देर रात सिविल लाइन थाने का घेराव करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search