छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल, गुरुद्वारे में टेका मत्था

भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर भिलाई के गुरुद्वारा श्री सिंगसभा, सेक्टर-6 में आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाया और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धाभाव से लंगर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

सिख समाज को दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं

प्रकाश पर्व समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए एकत्रित होना सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। इस पावन अवसर पर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाने का अवसर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने सिख समाज के संतजनों, समाज के सभी बंधुओं, माताओं-बहनों और युवा साथियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि सिख समाज का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सभी को निरंतर मिलता रहे।

जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक रिकेश सेन, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रेम प्रकाश पांडेय, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सिख समाज के संतजन, पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search