छत्तीसगढ़

‘आदि से अनादि तक’, रायपुर में साहित्य का महाकुंभ, मुख्य मंच विनोद कुमार शुक्ल के नाम पर समर्पित

23 से 25 जनवरी तक सजेगा साहित्य उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साहित्यिक परंपरा को राष्ट्रीय फलक पर स्थापित करने जा रहा रायपुर साहित्य उत्सव ‘आदि से अनादि तक’ आगामी 23 से 25 जनवरी तक तीन दिनों तक आयोजित होगा। आयोजन पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में किया जाएगा। इसे लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में साहित्य उत्सव सलाहकार समिति के सदस्य शशांक शर्मा, सीएम साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य मंच विनोद कुमार शुक्ल के नाम

उत्सव का मुख्य मंच वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के नाम पर समर्पित रहेगा। पूरे परिसर में कुल 7 मंडप बनाए जाएंगे, जिनमें साहित्यिक सत्र, काव्यपाठ, संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। साथ ही भव्य पुस्तक मेला और फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

42 सत्र, 3 दिन साहित्य पर मंथन

तीन दिनों में 42 साहित्यिक सत्रों का आयोजन होगा, जिनमें साहित्य, साहित्यिक यात्रा, समकालीन विमर्श और युवा रचनात्मकता जैसे विषय शामिल रहेंगे।प्रदेश के करीब 200 साहित्यकार पूरे तीन दिन उत्सव स्थल पर मौजूद रहेंगे, जबकि 150 नवोदित कवि और साहित्यकार भी अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियाँ देंगे।

118 साहित्यकार, चिंतक और विचारक होंगे शामिल

उत्सव में कुल 118 साहित्यकार, चिंतक और विचारक भाग लेंगे, जिनमें 58 साहित्यकार प्रदेश के बाहर से 60 साहित्यकार छत्तीसगढ़ से होंगे। वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ युवा साहित्यकारों की मजबूत भागीदारी उत्सव की खास पहचान होगी।

उद्घाटन और समापन में दिग्गज हस्तियां: उत्सव के पहले दिन उद्घाटन समारोह में हरिवंश (राज्यसभा के सभापति),विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री),डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष)शामिल होंगे। समापन समारोह 25 जनवरी को होगा, जिसमें चंद्रप्रकाश द्विवेदी और अनुराग बसु शामिल होंगे।

नाटक, कविता और अटल पाठ

उत्सव में बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी द्वारा चाणक्य नाटक का मंचन,डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, डॉ. कुमुद शर्मा,महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नीतीश भारद्वाज की उपस्थिति रहेगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ‘अटल पाठ’ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें देशभर के कवि और साहित्यकार भाग लेंगे।

सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगे कार्यक्रम

तीनों दिन कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी। आयोजन समिति के सदस्य शशांक शर्मा और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने बताया कि यह उत्सव साहित्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को नई पहचान देगा।रायपुर साहित्य उत्सव को साहित्य के महाकुंभ के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ विचार, संवाद और सृजन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search