छत्तीसगढ़

15 नवंबर से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, CM साय बोले- तैयारियां पूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे के लिए रवाना हुए। भोपाल रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में धान खरीदी और 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस समारोह को लेकर जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होगी। इसके लिए शासन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकार धान खरीदी को लेकर पूरी तरह तैयार है।

धरमजयगढ़ में होगा जनजातीय गौरव दिवस समारोह

मुख्यमंत्री ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

शिवराज सिंह चौहान की माता के तेरहवीं कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्वर्गीय माता के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की माता जी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने भोपाल जा रहे हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search