छत्तीसगढ़राजनीति

दूधकैया में दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प, CM साय बोले दोषियों पर होगी विधि सम्मत कार्रवाई

रायपुर। गरियाबंद जिले के दूधकैया गांव में दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर प्रदेश में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मामले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दूधकैया की घटना सरकार के संज्ञान में है और पूरे मामले पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी इस घटना में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर CM का जवाब

घटना के बाद आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि—“किसी भी तरह की कार्रवाई विधि सम्मत (कानून के अनुसार) ही की जाएगी।”

प्रशासन अलर्ट मोड पर:घटना के बाद से इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

स्थिति पर नजर:फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search