छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस 2026: हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में भव्य तिरंगा रैली

बिलासपुर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय स्थित वसंत विहार कॉलोनी में शुक्रवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रैली में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

रैली को एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं भी रैली में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

रैली की शुरुआत एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार से हुई और यह रवीन्द्र भवन, वसंत विहार में संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे मार्ग पर मार्च किया। रैली के माध्यम से राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने “हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” के संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्र के प्रति गौरव, सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की। रैली के चलते एसईसीएल परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और प्रतिभागियों में तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना और प्रगाढ़ हुई।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search