कोरबा में भीषण सड़क हादसा: युवा कांग्रेस नेता राहुल राय और व्यवसायी ढालू अग्रवाल की दर्दनाक मौत

कोरबा। गुरुवार देर रात छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। बिलासपुर के युवा कांग्रेस नेता राहुल राय और उनके साथी व्यवसायी ढालू अग्रवाल की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उरगा थाना क्षेत्र में भारत माला परियोजना के तहत निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में रास्ता भटकने के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे की खाई में जा गिरी, जिसके बाद वाहन कई बार पलटता हुआ नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायलकार में सवार भोला साहू और एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसाहादसे को लेकर सबसे भावुक कर देने वाला पहलू यह है कि महज 40 मिनट पहले सभी दोस्त बिलासपुर में एक शादी समारोह में साथ थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात उनकी आखिरी मुलाकात साबित होगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, वहीं इस दुर्घटना से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।




