छत्तीसगढ़

NHM कर्मियों को दिवाली से पहले तोहफा – राज्य शासन ने 5% वेतन वृद्धि का किया ऐलान

रायपुर। राज्य शासन ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। शासन ने कर्मियों के वेतन में 5 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। इस वेतन वृद्धि का लाभ 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा। हालांकि आदेश में साफ किया गया है कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं 1 जुलाई 2023 तक एक वर्ष पूरी हो चुकी होंगी, केवल उन्हें ही वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। इस शर्त के चलते करीब 1500 से अधिक कर्मचारी इस लाभ से वंचित रहेंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

गौरतलब है कि एनएचएम कर्मचारी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों तक हड़ताल पर रहे थे। हड़ताल के दौरान संघ के अध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त किया गया था। हड़ताल समाप्ति के समय हुई चर्चा में बर्खास्त कर्मियों की बहाली का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद से कर्मचारी बहाली का इंतजार कर रहे हैं।

मुख्य बातें:

5% वेतन वृद्धि दिवाली से पहले लागू

1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि का लाभ

एक साल की सेवा पूरी करने वालों को ही लाभ

1500 से ज्यादा कर्मियों को लाभ नहीं मिलेगा

33 दिन की हड़ताल के बाद मिला वेतन वृद्धि का ऐलान

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search