देश

पाकिस्तान पर भारत की करारी जीत, सुपर-8 में टीम इंडिया, ईशान किशन की धुआंधार पारी, 61 रनों से जीता भारत

कोलंबो। टीम इंडिया ने एक बार फिर अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर दबदबा साबित करते हुए टी‑20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने मात्र 40 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

गौरतलब है कि इससे पहले 8 नवंबर 2024 को भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को डरबन में 61 रन से हराया था। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मंच पर मिली यह जीत कहीं अधिक खास मानी जा रही है।

ग्रुप स्टेज में बड़ी सफलता : 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में पाकिस्तान पर यह जीत भारत के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देती है और सुपर-8 में टीम इंडिया को मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित करती है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search