1 दिसम्बर से मंत्रालय में अधिकारियों के लिए लागू होगी बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस,जाने समीक्षा बैठक में क्या हुआ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय में आज विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में यह भी तय किया गया आगामी 1 दिसम्बर से मंत्रालय में अधिकारियों के लिए बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस व्यवस्था लागू होगी। बैठक में बजट में प्रावधानित कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री साय ने विभागवार कार्यों की प्रगति का फीडबैक लिया। बैठक में विभागों के अच्छे कार्यों की तारीफ हुई तो वहीं सुस्त विभागों को स्व मूल्यांकन का संदेश दिया गया।
- अच्छे कार्यों के लिए मिली मुख्यमंत्री की सराहना, सुस्त विभागों को मिला स्व-मूल्यांकन का संदेश
- मुख्यमंत्री की अधिकारियों को दो टूक: आमजन की समस्याओं को धैर्य से सुनकर करें निराकरण
- ई-ऑफिस प्रणाली से शासन के कामकाज में आई पारदर्शिता
- जेम पोर्टल से शासकीय खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
- निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, लेकिन गुणवत्ता से समझौता नहीं
- सुगम आवागमन के लिए सड़कों के सुधार और रखरखाव पर विशेष जोर
सीएम साय ने खासकर पूंजीगत व्यय से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित सभी विभागों के सचिव और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
सीएम साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—विकास कार्यों की गति हर हाल में तेज करनी होगी। बजट प्रावधान वाले प्रोजेक्ट्स में समयबद्ध प्रगति दिखाई देनी चाहिए।




