छत्तीसगढ़देश

इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों इकाइयां बंद, बिजली उत्पादन प्रभावित

कोरबा। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा ब्रेकर की जांच के दौरान आई इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण एनटीपीसी कोरबा पावर प्लांट की सभी सात इकाइयां ट्रिप हो गईं। इसके चलते प्लांट में बिजली उत्पादन ठप हो गया और छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

एनटीपीसी कोरबा की सातों इकाइयों के अचानक बंद होने के बाद संयंत्र प्रबंधन ने उन्हें दोबारा चालू करने की प्रक्रिया शुरू की। बहाली के तहत इकाइयों को एक-एक करके शुरू किया जा रहा है। हालांकि शनिवार सुबह तक सभी सातों इकाइयां पूरी तरह चालू नहीं हो सकीं। अधिकारियों के मुताबिक, बहाली का काम जारी है और उम्मीद है कि देर रात तक सभी इकाइयों को फिर से चालू कर लिया जाएगा।

एनटीपीसी कोरबा की स्थापित क्षमता करीब 2,600 मेगावाट है। संयंत्र में 500 मेगावाट की चार और 200 मेगावाट की तीन इकाइयां हैं। सभी इकाइयों के एक साथ बंद होने से इतनी बड़ी उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है।

इस संबंध में शनिवार सुबह एनटीपीसी कोरबा की जनसंपर्क अधिकारी उषा घोष से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि बंद इकाइयों को सुधारने और दोबारा चालू करने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि स्थिति के संबंध में शाम तक अपडेट दिया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search