आरंग में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, CM साय ने जताया आभार

रायपुर। केंद्र सरकार ने राजधानी से लगे आरंग में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि यह कदम प्रदेश में शिक्षा के अवसरों के विस्तार और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक बड़ा योगदान होगा।
सीएम साय ने अपने पोस्ट में लिखा
“आरंग में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उत्कृष्ट अवसर मिलेंगे। यह निर्णय छत्तीसगढ़ के शैक्षिक विकास को नई गति देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का हृदय से आभार।”
केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से आरंग और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को अब गुणवत्तापूर्ण केंद्रीय शिक्षा सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। इससे न केवल शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और बौद्धिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।




